मुख्य सामग्री पर जाएँ
प्रातःकालीन सभा के लिए पंक्तिबद्ध छात्र

प्रवेश 2026–27

कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश प्रारंभ हैं। परिवारों के लिए आवश्यक सारी जानकारी, एक ही स्थान पर।

आवेदन कैसे करें

पंजीकरण से पहले दिन तक

  1. 01

    ऑनलाइन पंजीकरण

    नीचे दिया पंजीकरण फ़ॉर्म भरें। प्रवेश कार्यालय परीक्षा का समय तय करने के लिए आपसे संपर्क करेगा।

  2. 02

    प्रवेश परीक्षा

    लिखित, मौखिक और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही प्रवेश सुनिश्चित होता है।

  3. 03

    स्वास्थ्य जाँच

    प्रवेश के समय परिसर में ही स्वास्थ्य परीक्षण होता है। अन्य चिकित्सक का प्रमाणपत्र मान्य नहीं है।

  4. 04

    प्रमाणपत्र एवं शुल्क

    निर्धारित अवधि में मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) और आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियाँ जमा करें, फिर शुल्क जमा करें।

प्रवेश हेतु कक्षाएँ
कक्षा 6 से कक्षा 12
शिक्षण सत्र
1 अप्रैल – 31 मार्च (कक्षाएँ अप्रैल के प्रथम सप्ताह से)
ग्रीष्मावकाश
21 मई – 30 जून

प्रवेश नियम

आवेदन से पहले अवश्य पढ़ें

  1. 1

    प्रत्येक छात्र को शिक्षा की पूरी अवधि तक ब्रह्मचर्याश्रम में रहना अनिवार्य है।

  2. 2

    प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा के आधार पर सुनिश्चित होगा।

  3. 3

    मूल टीसी और आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियाँ निर्धारित अवधि में जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

  4. 4

    स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालय में ही होगा। अन्य चिकित्सक का प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा।

  5. 5

    छात्र को पहले से कोई रोग या व्यसन हो और अभिभावक उसे छिपाएँ, तो पूरा उत्तरदायित्व अभिभावक का होगा।

  6. 6

    बिना अनुमति विद्यालय या आश्रम छोड़ने पर संस्था का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा।

  7. 7

    छात्र का नाम केवल उसी अभिभावक के हस्ताक्षर से पृथक किया जाएगा जिनके हस्ताक्षर प्रवेश-पत्र पर हैं।

  8. 8

    किसी भी विवाद का न्याय-क्षेत्र केवल हरिद्वार ज़िला होगा।

शुल्क

शुल्क तालिका 2026–27

शुल्क में विद्यालय, छात्रावास और पूरा भोजन सम्मिलित है। तालिका में नए छात्र के हर शुल्क और उसके देय समय का विवरण है।

नवीन छात्र, कक्षा 6–9 व 11
शुल्कराशि (₹)
केवल प्रवेश के समय
प्रवेश धन10,000
भवन धन10,000
छमाही
छात्रावास धन15,000
प्रतिमाह
भोजन धन5,000
शिक्षण शुल्क1,000
प्रतिवर्ष
क्रीड़ा धन7,000
चिकित्सा धन1,500
पुस्तकालय धन2,000
कंप्यूटर धन7,000
परीक्षा धन4,500
कैंपस केयर2,000
अनुमानित व्यय (लेखन सामग्री)1,500
सेवानिवृत्त लाभ2,000
सांस्कृतिक क्रिया कलाप2,000
प्रवेश के समय कुल देय₹70,500
प्रथम वर्ष का कुल व्यय₹1,51,500
शुल्क तालिका डाउनलोड करें (पीडीएफ़)

बैंक द्वारा भुगतान

बैंक विवरण

बैंक
Indian Bank
खाताधारक
Mukhya Adhishthata Gurukul Kangri
खाता संख्या
8124433628
आईएफ़एससी
IDIB000B782
एमआईसीआर
244019110
शाखा
BHEL Branch, Haridwar

आप “मुख्य अधिष्ठाता गुरुकुल काँगड़ी” के नाम नकद, चेक या डिमांड ड्राफ़्ट से भी भुगतान कर सकते हैं। भुगतान की रसीद सँभालकर रखें।

मुख्य अधिष्ठाता गुरुकुल काँगड़ी के इंडियन बैंक खाते का यूपीआई क्यूआर कोड
किसी भी यूपीआई ऐप से स्कैन करके भुगतान करें

ऑनलाइन पंजीकरण

अपने बच्चे का पंजीकरण करें

* वाले खाने अनिवार्य हैं। प्रवेश कार्यालय दो कार्य-दिवसों में आपसे संपर्क करेगा।

छात्र का विवरण

क्या बच्चा स्वस्थ है और सभी सामान्य गतिविधियों में भाग लेता है? *

माता-पिता का विवरण
संपर्क विवरण